How to grow muscles!

यदि आप अपनी बॉडी मसल्स पर अधिक मांस चाहते हैं, मसल्स की मजबूती चाहते हैं तो एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। रोजाना व्यायाम करने से आप जिस शेप में चाहें वैसे मसल्स बना सकते हैं।

लेकिन कई बार मनचाही शेप पाने के लिए सिर्फ व्यायाम ही काफी नहीं होता। इसके साथ ही आपको सही भोजन करना भी जरूरी है। आप क्या खा रहे हैं उससे आपकी मसल्स बनने पर काफी प्रभाव पड़ता है। मसल्स बनाने और वजन कम करने के लिए आपको कड़ा डायट प्लान बनाना जरूरी है। आपको ऐसा भोजन करना चाहिए जिसमें प्रोटोन, हेल्दी कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट शामिल हो।

इसके साथ ही कई और पोषक तत्व जैसे पोटैशियम, कोपर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन आदि शामिल होना चाहिए।

Dry Food For Muscles Gain Quickly.                               सूखे BB मेवों मे प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। प्रोटीन के साथ साथ इसमें फैट की भी भरपुर मात्रा होती है। इसके अलावा  5-6 बादामकाजूअखरोट आदि का सेवन करना चाहिए।     

बादाम

मसल्स बनाने के लिए बादाम सबसे हेल्दी माने जाते हैं। प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ई से युक्त बादाम मसल्स के लिए बहुत फायदेमंद है।

बादाम में पाए जाने वाला शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट शरीर को वर्कआउट के बाद जल्दी रिकवर करता है। साथ ही एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है। हाई कॉलेस्ट्रॉल के रिस्क को भी बादाम से घटाया जा सकता है। दिल की बीमारियों से बचने के लिए भी बादाम खाना फायदेमंद है। 

रोजाना चार या पाँच बादाम खाने चाहिए। इसको रोस्ट करके, सूखा या पानी में भिगोकर कैसे भी खाया जा सकता है। हां ध्यान रहे इसे फ्राई करके ना खाएं। बहुत अधिक मात्रा में बादाम खाने से बचें।    

अलसी का बीज

अलसी के बीज में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर का मोटापा कम करने और मसल्स बनाने में उपयोगी हैं। इसमें अधिक मात्रा में ओमेगा 3 पाया जाता है।

इससे शरीर की जलन कम होती है और ये बॉडी बनाने के दौरान जरूरी भी है क्योंकि वक्‍आउट के बाद शरीर में सूजन नहीं आनी चाहिए। इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो कि एनर्जी लेवल बढ़ाता है और स्टेमिना भी बढ़ाता है।

दही या दूध में एक चम्मच अलसी के बीज मिलाकर सोने से पहले पीना चाहिए। इसे कई और रूपों में भी लिया जा सकता है।                                                             Vegetables An Fruits For Muscles Gain Quickly               जल्दी बॉडी बनाना चाहते है तो अपने डाइट में हरी सब्जियां को शामिल करें। सब्जियों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स मसल्स के लिए बहुत जरूरी है। हैवी वर्कआउट के बाद मसल्स को आराम की जरूरत होती है। हरी  सब्जियां मसल्स को रिलेक्स करने में भी मदद करती हैं। इसके अलावा सीजनल फल का सेवन करना भी बहुत जरूरी है। संतरेसेब आदि का सेवन रोजाना करते रहे।   

फली या बींस

अगर आप सचमुच बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी डायट में फली को शामिल करना चाहिए। फली में अलग-अलग तरह के पोषक तत्व जैसे फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन और फाइबर ये बॉडी बनाने में बहत मदद मिलती है।

कोर्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से लंबे समय तक वर्कआउट आसानी से किया जा सकता है। फली को सलाइ या सूप की तरह भी खाया जा सकता है।     

पालक

पालक भी मसल्स को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक रिसर्च के मुताबिक, पालक में पाए जाने वाले पोषक तत्वों से मसल्स की ग्रोथ 20 फीसदी तक होती है।

पालक में पाए जाने वाला कैल्शियम मसल्स को आराम देने में मददगार साबित होता है। साथ ही मसल्‍स में पड़ने वाले मरोड़ और ऐंठन को भी दूर करता है। साथ ही इसमें पाये जाने वाला आयरन मसल्स बनाने में मदद करता है।

हरी सब्जियों में अमिनो एसिड पाया जाता है जो कि मसल्स को रिपेयर करता है। साथ ही वजन घटाने, एनर्जी लेवल बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने के लिए भी ये उपयोगी है।

पालक को जूस या सलाइ के तौर पर ज्यादा खाना चाहिए। या फिर सैंडविच के रूप में भी खा सकते हैं।   

दूध

मसल्स बनाने के लिए दूध बहुत लाभकारी है। दूध में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। दूध में विटामिन, मिनरल्स और अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स भी पाया जाता है। साथ ही इसमें वो फैट भी मौजूद होता है जो मसल्स बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

मलाई निकाला हुआ दूध रोजाना वर्कआउट के बाद पीना चाहिए। कई रिसर्च ये बात कहती हैं कि चॉकलेट मिल्क भी मसल्स बनाने के लिए फायदेमंद है।     

चिकन

सुपरफूड में दूसरा नंबर आता है चिकन का। प्रोटीन से भरपूर चिकन मसल्स के टिश्यू को रिपेयर करता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन, बी60 आयरन, जिंक जैसे पोषक तत्वों से बॉडी बिल्डिंग में बहुत मदद मिलती है।

भुना हुआ, तला हुआ या ग्रील्ड चिकन भी खाय जा सकता है। चिकन को सूप और सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं। 
ध्यान रहे आप चिकन के बिना स्किन के खाएं।

How to grow muscles! How to grow muscles! Reviewed by Aditya Kulshreshtha on February 25, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.