How to remove stretch marks!

क्या आप क्रॉप टॉप पहनने से पहले दस बार सोचती हैं? क्या आप साड़ी पहनने के बाद अपनी कमर और पेट को लेकर ज्यादा सचेत रहती हैं? क्या यह स्ट्रेच मार्क्स शर्मिंदगी का कारण बन रहे हैं? अगर ऐसा है, । स्ट्रेच मार्क्स के निशान खास और अलग तरह के कपड़े पहनने की आजादी छीन लेते हैं। इनसे परेशान होने की जगह स्टाइलक्रेज के इस लेख में बताए गये स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय को अपनाया जा सकता है। यहां हम स्ट्रेच मार्क्स हटाने का तरीका बताने के साथ ही स्ट्रेच मार्क्स ट्रीटमेंट और कुछ फेमस स्ट्रेस मार्क्स हटाने की क्रीम के बारे में भी बताएंगे। लेख में आगे बढ़ने से पहले रिडर्स जान लें कि बताए गए घरेलू उपाय स्ट्रेच मार्क्स के उपचार में वैकल्पिक रूप से सहायक हो सकते हैं। इन्हें इस समस्या का इलाज न समझा जाए।
चलिए, सबसे पहले स्ट्रेस मार्क्स के कारण जान लेते हैं। इसके बाद आगे हम स्ट्रेच निशान हटाने के उपाय के बारे में भी बताएंगे।
  1. तेल से करें मसाज खिंचाव के कारण आए स्ट्रेच मार्क्स पर रोजाना तेल से मसाज कर इन स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है. ... 
  2. अंडे का सफेद हिस्सा लगाएं ... 
  3. 3.विटामिन ई लगाएं ... 
  4. 4.नींबू का रस भी है कारगर ... 
  5. 5.खानपान में करें बदलाव ... 
  6. कॉफी और एलोवेरा का पेस्ट लगाएं ... 
  7. आलू काटकर लगाएं

    स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण – Reason of Stretch marks in Hindi

    स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण कुछ इस प्रकार हैं 
    • बढ़ती उम्र
    • गर्भावस्था
    • मोटापा
    • कोर्टीसोन स्किन क्रीम (Cortisone Skin Creams) का अधिक उपयोग। यह एक प्रकार की स्टेरॉयड युक्त क्रीम होती है, जिसका उपयोग खुजली व सूजन के लिए किया जाता है।
    • युवावस्था व किशोरावस्था (Puberty)
    • कोलेजन का असामान्य तरीके से बनना
    कुछ बीमारियां और दवाओं की वजह से भी स्ट्रेच मार्क हो सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:
    • ऐसी दवाएं जो कोलेजन को बनने से रोकती हैं।
    • कुशिंग सिंड्रोम (Cushing Syndrome) यानी कोर्टिसोल हार्मोन का उच्च स्तर।
    • मार्फन सिंड्रोम, मतलब कनेक्टिंग टिश्यू संबंधी आनुवंशिक विकार।
    • एनोरेक्सिया नर्वोसा (Anorexia Nervosa)। खाना कम खाने वाला मनोवैज्ञानिक और खाने का विकार।
    • एहलर्स-डानलोस सिंड्रोम (Ehlers-Danlos syndrome)। ऐसा विकार जिसमें त्वचा में ज्यादा खिंचाव आ जाता है और त्वचा आसानी से छिल जाती है।
    • बुखार
    • लिवर संबंधी पुरानी समस्या
    • कीमोथेरेपी
    • गर्भनिरोधक व न्यूरोलेप्टिक दवा
    • अरण्डी का तेल (Castor oil) : 
    • स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए अरण्डी के तेल का उपयोग भी किया जाता है। इसे 5-10 मिनट के लिए निशान पर ऊँगली से गोल घुमाकर मालिश करते हुए लगाइए और फिर उतनी जगह को किसी कपड़े से बाँध (जैसा किसी पर पट्टी बांधते हैं) कर आधे घंटे तक गुनगुने पानी की भाप दीजिये। एक महीने तक ऐस करने से निशान गायब होने लगेंगे।
      • एलोवेरा (Aloevera):
      एलोवेरा मुहासे हटाने का बहुत अच्छा इलाज है. एलोवेरा त्वचा सम्बन्धी सभी परेशानी को हटाने का रामबाण इलाज है। चाहे चेहरे पर कील, मुहांसे हो, या उनके दाग, काले घेरे या किसी भी प्रकार के निशान, अलोवेरा हर मर्ज की दवा है। इसे किसी भी रूप में उपयोग किया जा सकता है। इसे लगाना बहुत ही आसान है।
      एलोवेरा के गुदे को निकाल कर इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे की झाइयाँ, कालेघेरे, दाग धब्बे एवं निशान कम होने लगते हैं और चेहरा और त्वचा चमकने लगते हैं। इसे शरीर के किसी भी अंग के निशान मिटाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है ।
      • अंडे की सफेदी:
      अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। अंडे की सफेदी में एमिनो एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। जिस भी जगह पर किसी प्रकार के निशान हो, उस पर अंडे की सफेदी को 15-20 मिनट तक (जब तक सुख ना जाये) लगा कर रखिये। फिर उसे ठन्डे पानी से धो लीजिए। इसके बाद उस पर नमी के लिए जैतून का या कोई और तेल लगाइए। ऐसा रोजाना कुछ दिनों तक करने पर स्ट्रेच मार्क्स हल्के होने लगेंगे।
      • शक़्कर:
      शक्कर स्वाद में जितनी मीठी होती है, स्ट्रेच मार्क्स भगाने में उतनी ही लाभदायक भी। प्रत्येक घरेलू कार्य में उपयोग की जाने वाली शक्कर आसानी से किसी भी प्रकार के दाग, निशान को मिटाने में उपयोगी है।
      एक चमम्च शक्कर को कुछ बून्द बादाम के तेल तथा निम्बू के रस के साथ मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स तथा त्वचा पर 2-3 मिनट तक लगाने से स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगते हैं। इस मिश्रण को नहाने से पहले रोजाना एक महीने तक लगा कर देखिये, नतीजा आपके सामने होगा।
      • आलू तथा आलू का रस:
      आलू में विटामिन तथा खनिज पाये जाते हैं, जो कि त्वचा की कोशिकाओं के बढ़ने में सहायक होते हैं। चूँकि शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स के होने की मुख्य वजह शरीर के अंदर के तन्तु तथा कोशिकाओं में खिंचाव है, इसलिए इन तन्तु को सही मात्रा में को बढ़ाने के लिए आलू बहुत ही अच्छा स्त्रोत है।
      आलू का एक टुकड़ा काटिये, इसे कुछ समय के लिए स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाइए  और सूखने दीजिये। ध्यान रहे आलू का रस निशान वाली जगह पर अच्छे से फ़ैल जाए। इसके सूखने  के बाद इसे गुनगुने पानी से साफ़ कर लीजिए। कुछ ही दिनों में सभी प्रकार के निशान कम होने लगेंगे।
      आलू को आँखों के नीचे होने वाले काले घेरे को कम करने के लिए भी उपयोग में लिया जाता है। इसे रोजाना चेहरे पर लगाने से चेहरे की झाइयाँ एवं झुर्रियां भी कम होने लगती है और चेहरा बेदाग़ त्वचा के साथ खिलखिलाने लगता है ।

How to remove stretch marks! How to remove stretch marks! Reviewed by Aditya Kulshreshtha on March 01, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.