Skin care tips for men! पुरुषों के लिए त्वचा की देखभाल युक्तियाँ

लड़कों की स्किन लड़कियों से अलग होती है। ऐसे में लड़के अपनी स्किन में दमक लाने के लिए बाजार में मिलने वाली कई फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उसमें मौजूद केमिकल्स की वजह से उनकी त्वचा निखरने की जगह काली और बेजान हो जाती है। आइए जानते हैं ऐसे आसान ब्यूटी टिप्स जो कुछ ही हफ्तों में बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको गोरी निखरी त्वचा दिलवाने में आपकी मदद करेंगे।  


1. पहचानें अपनी स्किन टाइप                                                                                                    सबसे पहले ये जानना और समझना जरूरी है कि पुरुषों की स्किन (Men's Skin)  महिलाओं से अलग होती है। इसलिए हमारा Skin Care Regime भी महिलाओं से अलग होगा। दूसरी खास बात ये कि हमें पहले ये जान लेना पड़ेगा कि हमारा स्किन टाइप क्या है, क्योंकि हर स्किन टाइप के लिए उसका केयर भी अलग तरीके से होता है।

अधिकतर देखा गया है कि पुरुषों की स्किन ऑयली अधिक होती है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल अधिक होता है, जो कि स्किन को सख्त और तेलीय बनाता है। इसलिए हम वो प्रोडक्ट या वो रूटीन फॉलो नहीं कर सकते, जो महिलाएं अपने स्किन केयर के लिए करती हैं

2.बदलते मौसम के अनुसार बदलें स्किन केयर रूटीन

इस बात पर अमूमन लोग बहुत कम ध्यान देते हैं, लेकिन ये बेहद अहम है कि हम अपने स्किन केयर रूटीन को बदलते मौसम के अनुरूप बदलें। हर मौसम अलग होता है और उसी के मुताबिक हमें भी बदलाव करना चाहिए।
मान लीजिए अगर जो Care Regime हम ठंड में फॉलो कर रहे हैं, वो अगर गर्मियों में करें तो क्या होगा। ठंड में स्किन में रूखापन आता है, भले ही स्किन ऑयली क्यों ना हो, वो अपनी नमी खोती है। ऐसे में हमें एक्स्ट्रा माइश्चर की जरुरत पड़ती है, जिसे हम कोल्ड क्रीम से पूरा करते हैं। 
लेकिन ये कोल्ड क्रीम अगर हम गर्मियों में यूज करेंगे, तो पसीने और चिपचिपेपन से हमारी हालत तो खराब होगी ही, स्किन में पिंपल्स अलग उभर आएंगे। इसलिए मौसम का खास ख्याल रखें और अपने रूटीन में इसके अनुसार बदलाव लाएं

कैसा हो फेशियल केयर रूटीन

स्किन केयर से जुड़ी कुछ अहम बातें तो हमने जान ली, अब बात करते हैं अपना स्किन केयर रूटीन बनाएं कैसे या फिर वो जरूरी टिप्स, जो हमारे स्किन की हेल्थ के लिए जरूरी हैं। ये बात गांठ बांध ले कि सिर्फ क्लीजिंग और माश्चराइजिंग ही जरूरी नहीं है, कईयों को लगता है स्किन को क्लीन करना और अच्छे माश्चराइजर के यूज से हेल्दी स्किन मिल सकती है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।                                                        4. चमत्कारी  टिप्स पुरुषों की स्किन के लिए | & Wonderful Ways for Good Skin in Men

1.दही और चावल का स्क्रब 

स्क्रब चेहरे से मृत त्वचा को हटाता है। लेकिन रोजाना स्क्रब का प्रयोग नहीं करना चाहिए, हफ्ते में 2 बार ही इसका प्रयोग करें। इससे चेहरे को नया जीवन मिलता है। चेहरे पर निखार आने के साथ-साथ त्वचा भी जवां रहती है। पुरुष चावल से बने स्क्रब का प्रयोग करें तो बेहतर होगा क्योंकि उसमे भरपूर मात्रा में एंटी-ओक्सिडेंट पाए जाते है।
आधा कप दही में दो बड़े चम्मच चावल का आटा मिलाएं और नहाने से पहले पुरे शरीर पर लगायें। 10 मिनट बाद चेहरे को धो ले। इससे आपको तुरंत ही चेहरे पर ग्लो दिखने लगेगा। धुल-प्रदूषण से खराब हुआ चेहरा भी साफ़ हो जाएगी और चेहरे की रंगत सुधरेगी।

2.चंदन पाउडर और मुल्तानी मिटटी 

त्वचा को निखारने के लिए घरों में सबसे ज्यादा मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग किया जाता है। मुल्तानी मिटटी में थोड़ा सा गुलाबजल और थोड़ा सा चन्दन का पाउडर मिलाकर इसका फेस पेक बनाये और चेहरे पर लगाये। जब यह पैक सुख जाए तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले।

3.शेव के दौरान ध्यान रखें यह बातें 

कुछ पुरुषों की त्वचा बहुत हार्ड होती है तो उन्हें शेव करने में दिक्कत आती है। ऐसे में शेव करने से पहले नींबू का रस या शेविंग जेल लगायें। ध्यान रहे फोम का ज्यादा इस्तेमाल ना करें इससे चेहरे को नुकसान पहुँचता है।

4. हल्दी 

त्वचा का रंग साफ़ करने में और त्वचा पर से गंदगी दूर करने में हल्दी बहुत असरदार है। यह त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया को भी साफ़ करती है। हल्दी और दूध का लेप बना ले और इसे चेहरे पर लगायें। इस लेप 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दे और उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले।
Skin care tips for men! पुरुषों के लिए त्वचा की देखभाल युक्तियाँ Skin care tips for men! पुरुषों के लिए त्वचा की देखभाल युक्तियाँ Reviewed by Aditya Kulshreshtha on February 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.